Spread the love

प्रदीप कुमार
श्री बदरीनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ धाम यात्रा 2026 के अंतर्गत श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 7 अप्रैल को गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा रात्रि विश्राम हेतु मंदिर समिति की रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंचेगी। 8 अप्रैल की सुबह श्रद्धालु यहां गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन करेंगे। दर्शन पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के पश्चात यात्रा अगले पड़ाव लक्ष्मण झूला होते हुए श्रीनगर गढ़वाल के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी तेल कलश के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। 7 अप्रैल को नरेंद्र नगर राजदरबार से महाराजा मनुजयेंद्र शाह गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन राजमहल में महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं तिलों का तेल तैयार कर तेल कलश डिमरी पंचायत को सौंपेंगी। पवित्र गाडू घड़ा तेल कलश देर शाम चेला चेतराम धर्मशाला रेलवे रोड ऋषिकेश पहुंचेगा। भगवान बदरीविशाल के अभिषेक में प्रयुक्त होने वाला यह तेल कलश कुछ दिनों तक डिमरी तीर्थ पुरोहितों के मूल गांव डिम्मर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा जाएगा जहां इसकी प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को तेल कलश पाखी गांव 20 अप्रैल को नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ एवं रविग्राम 21 अप्रैल को पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम करेगा। 22 अप्रैल की शाम तक तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जाएगा। इसके पश्चात 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान के साथ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी सदस्य राजेंद्र डिमरी सचिव भगवती डिमरी पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी प्रबंधक विशाल पंवार प्रबंधक भूपेंद्र राणा सहायक प्रबंधक सोबन सिंह रावत गुलशन तलवार वेद किशोर नौटियाल कुलदीप नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp