प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 5 अप्रैल 2026 को ग्राम फेरुपुर में छापेमारी के दौरान थाना पथरी पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। विवरण आरोपित मनोज कुमार पुत्र मांगेराम निवासी फेरुपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार पुलिस टीम कांस्टेबल बालकराम कांस्टेबल बीरेंद्र चौहान
