प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2024 में रुड़की निवासी एक व्यक्ति द्वारा गबन के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 4 अप्रैल 2026 को आरोपी सतपाल सिंह को देहरादून के सिक्का किमाया आईआईटी पार्क शास्त्रधारा रोड क्षेत्र से हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नाम पता आरोपित सतपाल सिंह पुत्र हरफूल सिंह निवासी 442 आवास विकास रुड़की (कोतवाली गंगनहर) जनपद हरिद्वार पुलिस टीम उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार कांस्टेबल गुलबर
