प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में कार्यरत दो कर्मठ और समर्पित पुलिस अधिकारियों का निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक (DySP) पद पर पदोन्नत होना पूरे पौड़ी पुलिस परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय बना हुआ है। देवेंद्र सिंह कप्रवाण और होशियार सिंह पंखोली को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। दोनों अधिकारियों की मेहनत लगन और कर्तव्यनिष्ठा का यह परिणाम माना जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दोनों अधिकारियों को बैच अलंकरण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनकी कार्यशैली और समर्पण का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने दोनों अधिकारियों को अपने नए दायित्वों का निर्वहन निष्ठा ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस परिवार ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
