Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत सक्रिय और आदतन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत गैर-जमानती वारंट के तहत अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम ने सत्यपाल सिंह को बरनाला पंजाब से गिरफ्तार किया। वहीं थाना सतपुली पुलिस टीम ने शाकिर अहमद को नजीबाबाद रोड कोटद्वार से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विवरण सत्यपाल सिंह निवासी धुमाकोट वर्तमान में बरनाला पंजाब शाकिर अहमद निवासी देवीखाल लैंसडाउन पुलिस टीम कोटद्वार उप निरीक्षक विजय नौटियाल कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार सतपुली उप निरीक्षक रियाज अहमद आरक्षी चंद्रमोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp