प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में सीवरेज कार्यों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। खोदी गई सड़कों के कारण हो रही असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए हैं जिससे स्थानीय जनता व्यापारियों और यात्रियों को राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने 1 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी निर्माण कार्य और सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी कर ली जाए। इसके बाद से संबंधित विभाग और ठेकेदार तेजी से कार्य कर रहे हैं। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी दी कि हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 1 और पैकेज 2 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 4 और 5 अप्रैल तक कुल 315 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया है। पैकेज 1 के अंतर्गत मोती बाजार में 110 मीटर मुख्य गली में 10 मीटर और पीपल वाली गली में 8 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। वहीं पैकेज 2 में द्वारिका विहार में 44 मीटर राजा गार्डन के पास 38 मीटर राजविहार फेस 2 में 37 मीटर पेवर ब्लॉक और लोक सेवा आयोग क्षेत्र में 68 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। अधिकारियों के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य लगातार तेज गति से जारी है ताकि चारधाम यात्रा से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
Spread the love