Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया। अभियान के तहत 5 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रूप से कार्रवाई की। लगातार प्रयासों के चलते सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मिंटू पुत्र बीरबल निवासी अकबरपुर ऊद सतीश उर्फ संतोष पुत्र कालूराम निवासी अकबरपुर ऊद दिनेश पुत्र रघुवीर निवासी अकबरपुर ऊद शाहरुख पुत्र तस्लीम निवासी मखियाली कला मिंदर पुत्र कर्म सिंह निवासी कंकर खाता मनीराम पुत्र कर्म सिंह निवासी कंकर खाता धनीराम पुत्र कर्म सिंह निवासी कंकर खाता और अनुज सैनी पुत्र जय सिंह सैनी निवासी खड़ौली मेरठ शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक चौधरी उपनिरीक्षक अजय कुमार सहायक उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल हेड कांस्टेबल शूरबीर सिंह हेड कांस्टेबल दीवान सिंह कांस्टेबल अरुण कुमार कांस्टेबल महेंद्र चौहान और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp