Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कुशल निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसुकेदार (रुद्रप्रयाग) में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों सरकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य के महत्व स्वच्छता संतुलित आहार तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना उसका अधिकार है। सचिव पायल सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि स्वस्थ जीवन ही एक समृद्ध समाज की आधारशिला है तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि आमजन अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदान की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp