प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दैनिक चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संजय यादव और मनीष सैनी को मौके से पकड़कर उनके कब्जे से कुल 8610 रुपये नगद और सट्टा पर्चियां बरामद कीं। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार संजय यादव पुत्र धीरज सिंह निवासी बकेश्वर जिला इटावा उत्तर प्रदेश के पास से 5040 रुपये तथा मनीष सैनी पुत्र धनवीर निवासी बीईएल रोड कोटद्वार के पास से 3570 रुपये बरामद हुए। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह कांस्टेबल राजेश स्वामी और कांस्टेबल अनुज त्यागी शामिल रहे।
Spread the love