Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो.अशोक पोखरियाल को वाणिज्य विभाग का नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में वाणिज्य शिक्षा और शोध गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनीस उज जमाल द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद प्रो.अशोक पोखरियाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आगामी तीन वर्षों तक अथवा अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर कार्यभार संभालेंगे। प्रो.अशोक पोखरियाल लंबे समय से वाणिज्य विषय में अध्यापन और शोध कार्य से जुड़े रहे हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता प्रशासनिक अनुभव और विषय विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है जिससे विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp