Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। आज राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह योजना वर्ष 2024 में कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है जिसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में देश की शीर्ष 500 कंपनियों में युवाओं को 1 करोड़ सशुल्क इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यशाला का आयोजन पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया जिसमें विद्यार्थियों को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से प्रदान की गईं। कार्यशाला संयोजक डॉ.विक्रम भारती ने विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्य पात्रता आवेदन प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योजना के व्यावहारिक लाभों और करियर निर्माण में इसकी भूमिका को समझाया तथा अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्रभारी प्राचार्य डॉ.अनीता बिष्ट डॉ.मकान प्रकाश डॉ.गोपी प्रसाद सुश्री अंविता सिंह डॉ.विशाल दत्ता डॉ.सुरेंद्र सिंह डॉ.रजनी रौठान सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। वहीं विद्यार्थियों में आदर्श दीपक अजय मनीष समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp