Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। दिनांक 10 अप्रैल को थाना स्तर पर समय 13:02 बजे सूचना प्राप्त हुई कि श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी में फंस गया है जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर चीता कर्मियों में कांस्टेबल दिनेश चौहान होमगार्ड सतीश चंद तथा जल पुलिस के हेड कांस्टेबल अनुराग कुमार हेड कांस्टेबल विपिन कंडारी गोताखोर महेंद्र सिंह एवं 40 बटालियन पीएसी की आपदा एवं राहत बचाव दल की टीम राफ्ट के साथ पहुंची। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीयंत्र टापू के पास नदी में फंसे ट्रक पर सवार दोनों व्यक्तियों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में वाहन चालक सुमित पुत्र शिवलाल निवासी सिल्काखाल थाना एवं तहसील कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 27 वर्ष) तथा शंकर पुत्र रामलाल (उम्र 20 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल अनुराग कुमार हेड कांस्टेबल विपिन कंडारी गोताखोर महेंद्र सिंह कांस्टेबल दिनेश चौहान होमगार्ड सतीश चंद आपदा एवं राहत बचाव दल 40 बटालियन पीएसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp