Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल श्रीनगर गढ़वाल में नए बच्चों का अभिनंदन समारोह प्रवेशोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभात पांडेय कोषाध्यक्ष मयंक जोशी व्यवसायी विद्यालय की सह प्रबंधक आशा फरासी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.मुकेश चंद्र मैठाणी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में नए प्रवेशित बच्चों को तिलक माल्यार्पण पुष्पगुच्छ एवं पेन कॉपी भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के आचार्य प्रदीप खंकरियाल द्वारा स्वस्तिवाचन कर कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.मुकेश चंद्र मैठाणी ने नए बच्चों को अनुशासन एवं उत्साहपूर्वक अपने अध्ययन तथा विद्यालय में आयोजित होने वाली सभी शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदीप खंकरियाल भक्तिराम नैथानी राजेंद्र प्रसाद पुरोहित ताजबर सिंह बिष्ट सुरेश पोखरियाल मोनिका पांडेय साक्षी सती पूनम मिश्रा राकेश सिंह सेमवाल अनेक अभिभावक एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp