प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनग जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीनगर गढ़वाल में खाद्य व्यापारियों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद पौड़ी गढ़वाल पी सी जोशी ने बताया कि चारधाम यात्रा सीजन के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों को सुरक्षित एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों के निर्माण भंडारण और विक्रय के लिए जागरूक किया गया। बैठक में खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सभी खाद्य सामग्री विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठान में कस्टमर केयर हेतु FSSAI का टोल फ्री नंबर तथा अपना फूड लाइसेंस/पंजीकरण प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें। साथ ही यात्रा प्रारंभ से पूर्व अपने प्रतिष्ठानों विशेषकर स्टोर फूड प्रोसेसिंग एरिया आदि में साफ-सफाई स्वच्छता पेस्ट कंट्रोल कूलिंग और फ्रीजिंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि खाद्य एवं पेय पदार्थों को सुरक्षित रूप से निर्धारित अवधि के भीतर भंडारित और विक्रय किया जा सके। यह भी बताया गया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया है जो यात्रा मार्गों पर आकस्मिक निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई करेंगी। इसके साथ ही मोबाइल लैब के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार नोटिस जारी किए जाएंगे जिनका अनुपालन निर्धारित समय सीमा के भीतर खाद्य कारोबारियों को फूड सेफ्टी अथॉरिटी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत करना होगा। जो कारोबारी मानकों का पालन नहीं करेंगे उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापारियों ने चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी सी जोशी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनगर संदीप मिश्रा सहित होटल रेस्टोरेंट रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े खाद्य व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनिल कुमार अग्रवाल राकेश आहुजा छवी अग्रवाल ट्रॉपिकल रेस्टोरेंट जायका रेस्टोरेंट के संचालक सतबीर विष्ट पंकज जैन अब्दुल वाजिद सहित अनेक व्यापारियों ने जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
Spread the love