प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो प्रकरण सुझाव अथवा मांग की श्रेणी में आते हैं उन्हें अनावश्यक रूप से शिकायत के रूप में लंबित न रखते हुए संबंधित श्रेणी में स्थानांतरित किया जाए ताकि वास्तविक शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जा सके। राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें अथवा आवश्यकतानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग जल संस्थान विद्युत विभाग वन विभाग सहित उन सभी विभागों को जहां अपेक्षाकृत अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन विभागों के संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता बनाए रखते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए जिससे आमजन की शिकायत का त्वरित निस्तारण हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन जिसके माध्यम से जनता सीधे अपनी समस्याएं दर्ज कराती है। ऐसे में सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें ताकि शासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो। इस दौरान डाटा इंट्री ऑपरेटर मुकेश आर्य ने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में एल-1 एवं एल-2 स्तर पर कुल 252 शिकायतें लंबित हैं जबकि एल-3 स्तर पर 40 एवं एल-4 स्तर पर 17 शिकायतें पेंडिंग हैं। उन्होंने विभागवार जानकारी देते हुए बताया कि एल-1 स्तर पर सर्वाधिक 38 शिकायतें लोक निर्माण विभाग से संबंधित हैं ऊर्जा विभाग की 28 व वन विभाग की 15 शिकायतें लंबित हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे एएमए तेज सिंह डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love