प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों से आमजन व्यापारियों और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज गति से दिन-रात किया जा रहा है। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सीवरेज निर्माण के कारण खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में शीघ्र पूरी की जाए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इन निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 20 अप्रैल को पैकेज 01 के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में 575 मीटर दूधाधारी चौक में 318 मीटर तथा इंटर कॉलेज रोड पर 32 मीटर सीसी रोड का कार्य पूरा करते हुए कुल 925 मीटर निर्माण कार्य पूरा किया गया। इसी प्रकार पैकेज 02 के तहत द्वारका विहार में 19 मीटर मोहन एन्क्लेव में 15 मीटर शिवापुरम कॉलोनी में 45 मीटर गणपति विहार में 60 मीटर तथा आशुतोष विहार में 10 मीटर निर्माण कार्य पूरा करते हुए कुल 149 मीटर कार्य पूर्ण किया गया। इस प्रकार एक दिन में कुल 1074 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप सड़कों की मरम्मत का कार्य लगातार दिन-रात किया जा रहा है जिससे जल्द ही आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
Spread the love