Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।शिवालिक नगर बीएचईएल और सिडकुल क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा बीएचईएल के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने एटीएम चौक के पास खोखा मार्केट क्षेत्र में हाईटेक शौचालय निर्माण के लिए शिवालिक नगर पालिका को स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जबकि बीएचईएल को एक माह के भीतर एनओसी देने को कहा गया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत आपसी समन्वय से कराई जाए और वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किए जाएं। पीठ बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही उप जिलाधिकारी और नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण न होने दिया जाए और समय-समय पर संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। पार्कों के सौंदर्यकरण के लिए हरिद्वार विकास प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। शहीद चौक को पुनर्स्थापित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। दीप गंगा सोसायटी हरिद्वार ग्रीन और अंतरिक्ष एनआरआई सिटी में बिल्डर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को बैठक कर समाधान निकालने को कहा गया। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में सामुदायिक केंद्रों के हस्तांतरण जर्जर विद्युत पोल हटाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर के सिंह बीएचईएल के अधिकारी उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार आरएम सिडकुल कमल किशोर सीओ सदर एसपी बलूनी ईओ शिवालिक नगर पालिका तारिक खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp