प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को देखते हुए सिवरेज कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों से हो रही परेशानी के समाधान के लिए प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी लाई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभाग और ठेकेदार दिन-रात कार्य कर सड़कों की मरम्मत में जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सिवरेज कार्य के चलते खोदी गई सभी सड़कों का मरम्मत कार्य हर हाल में समय पर पूरा किया जाए। उनके निर्देशों के अनुपालन में कार्यों को त्वरित गति से किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। 27 अप्रैल को पैकेज 01 के अंतर्गत अमृत गंगा अपार्टमेंट में 27 मीटर राणा कॉलोनी में 14.5 मीटर शांति मार्ग में 30.6 मीटर और मुखिया गली में 22.5 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा किया गया जिससे कुल 94.60 मीटर कार्य पूर्ण हुआ। वहीं पैकेज 02 के तहत द्वारका विहार पावर ब्लॉक में 20 मीटर गणपति धाम फेस 3 में 7 मीटर मोहन एनक्लेव में 50 मीटर और त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक में 28 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। इस प्रकार एक दिन में कुल 199.60 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। प्रशासन ने बताया कि सड़कों का निर्माण कार्य दिन-रात लगातार जारी है जिससे स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में जल्द ही राहत मिल सकेगी।
Spread the love