Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने लंबे समय से लंबित पोस्टमार्टम से संबंधित विसरा माल के निस्तारण की कार्रवाई की। इसके तहत मालखाने में रखे गए कुल 62 विसरा मालों का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। निस्तारण की प्रक्रिया के लिए उप जिलाधिकारी हरिद्वार से अनुमति प्राप्त की गई। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा कमेटी का गठन कर निस्तारण के आदेश जारी किए गए। निर्धारित तिथि पर गठित कमेटी की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गठित कमेटी में क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलोनी थाना अध्यक्ष सिडकुल अजय शाह तहसीलदार सचिन कुमार चिकित्सा अधीक्षक आरती बहल और अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी टम्टा शामिल रहे। इस दौरान पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अजय सिंह रावत और हेड कांस्टेबल राकेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp