प्रदीप कुमार
झबरेड़ा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। झबरेड़ा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। ग्राम लाठरदेवा हूण निवासी जोगिंदर ने 26 अप्रैल 2026 को अपने घर से इन्वर्टर बैटरी गैस सिलेंडर नगदी और आभूषण चोरी होने की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए झबरेड़ा थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए 27 अप्रैल 2026 को गणेश मंदिर के पास गन्ने के खेत से आरोपी रोशन को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया इन्वर्टर और बैटरी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने गांव के अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी रोशन पुत्र तिरथपाल निवासी लाठरदेवा हूण थाना झबरेड़ा के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र भंडारी उपनिरीक्षक जय सिंह राणा कांस्टेबल मुकेश तोमर और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।
Spread the love