Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड पाबों के ग्राम सभा भट्टी गांव में विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। शिविर में 23 लोगों के हैंडहेल्ड एक्सरे किए गए। कार्यक्रम में एसटीएस आशीष एक्सरे टेक्नीशियन रूप सिंह एएनएम उर्मिला सीएचओ सिमरन इशिता अनमोल नेगी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp