प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एनडीआरएफ टीम द्वारा FAMEX कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड थौलधार तहसील कंडीसौड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कमांद में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 158 कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ टीम ने आपदाओं से बचाव प्राथमिक उपचार स्टेचर के इम्प्रोवाइजेशन तरीके तथा खोज एवं बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही टीम द्वारा डेमो प्रस्तुत कर अध्यापकों कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के दिशा-निर्देशों के तहत पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टिहरी जिले में 20 अप्रैल से 5 मई तक लगभग 13 स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तहसील घनसाली में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके बाद 28 अप्रैल से 5 मई तक विकासखंड चंबा एवं थौलधार में कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित के साथ एनडीआरएफ टीम एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन की जानकारी और आपातकालीन टोल फ्री नंबरों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि आपदाओं से बचाव और पूर्व तैयारी के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से सीखे गए प्रशिक्षण को व्यवहार में लाने की अपील की।
Spread the love