प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। आबकारी विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहन यूए 08जी-0666 सेंट्रो कार की नीलामी सोमवार को तहसील रुद्रप्रयाग में नियमानुसार संपन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई। वाहन का निर्धारित मूल्यांकन 21 हजार रुपये किया गया था जबकि नीलामी के दौरान वाहन 37 हजार रुपये की उच्चतम बोली पर विक्रय किया गया। इससे सरकार को निर्धारित मूल्यांकन से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ और आर्थिक लाभ सुनिश्चित हुआ। प्रशासन द्वारा पूरी नीलामी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ राजस्व हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। नीलामी कार्यवाही के दौरान तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल एटीओ राकेश पंत तथा आबकारी निरीक्षक अजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love