प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर ईआरओ एईआरओ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए-1 के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग और कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य 29 मई से 7 जून 2026 तक किया जाएगा जबकि 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन करेंगे। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिलाधिकारी ने ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन का गंभीरता से अध्ययन किया जाए ताकि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने बीएलओ और राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए के साथ अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद की 11 विधानसभाओं में गहन पुनरीक्षण के लिए 11 ईआरओ 64 एईआरओ 1715 मतदेय स्थलों पर बीएलओ तथा 213 बीएलओ सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। बीएलओ के सहयोग के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिकों आईटी स्वयंसेवकों महिला मंगल दलों तथा राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए-2 को भी लगाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने के कार्य में बीएलए सक्रिय सहयोग प्रदान करें और नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रपत्र-6, 7 और 8 भरवाने में सहायता करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि 19 और 20 मई 2026 को उच्च स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 21 से 23 मई 2026 तक बीएलओ सुपरवाइजर और अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 1 जून से 7 जून 2026 तक तहसील मुख्यालयों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ईआरओ और एईआरओ 25 मई 2026 तक तहसील स्तर पर बीएलओ और बीएलए के साथ बैठक आयोजित कर लें तथा पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में भाजपा के बीएलए-1 राजकुमार सुशील त्यागी लव शर्मा सतवेंदर सिंह देशवाल सिंह मनोज नायक इंद्रजीत सिंह सतीश कुमार दुबे नकली सिंह सैनी कांग्रेस के बीएलए-1 कमल कांत बालेश्वर सिंह बीएस तेजयान अवनीश कुमार सलमान खान फारूख प्रधान सीपीआई (एम) के राजीव गर्ग अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ सचिव एचआरडीए मनीष कुमार उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला एसएलओ आकाश जोशी नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love