प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नालों और नालियों की साफ-सफाई त्वरित गति से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम हरिद्वार और रुड़की सहित संबंधित अधिकारियों को अपने अधीन संचालित नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था जल्द पूरी करने तथा उनकी सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे सफाई अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए और अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता के साथ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, उन्हें चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीनों के माध्यम से जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही क्षेत्रवासियों से फीडबैक लेकर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए जहां हर वर्ष जलभराव की स्थिति बनती है ताकि समय रहते स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह उप जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीपी सिंह जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love