प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नई टिहरी पुलिस ने लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 18 मई 2026 को वारंटी दयाल सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम बिचली राई पौड़ी पट्टी नादलस्यूं जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी ईडब्ल्यूएस-144 एमडीडीए कॉलोनी देवऋषि एन्क्लेव देहरादून उम्र लगभग 58 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। टिहरी पुलिस द्वारा अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
