प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी शहर में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर नगर पालिका ने सख्ती बढ़ा दी है। 25 मई को आयोजित जनता दरबार में नागरिकों द्वारा निराश्रित गोवंश से यातायात प्रभावित होने और दुर्घटनाओं की आशंका की शिकायत जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के समक्ष रखी गई थी। शिकायत को तत्काल गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका को अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए गए थे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कल से नगर पालिका पौड़ी द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 गौवंशों को कांजी हाउस सुरक्षित पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में निराश्रित गोवंश के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर टैग लगे गोवंशों को भी जानबूझकर सड़कों पर छोड़े जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे लोगों की पहचान अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर निराश्रित गोवंशों के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में निराश्रित गोवंश की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। सड़कों पर घूम रहे गोवंशों के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने नगर पालिका को नियमित अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को कांजी हाउस भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टैग लगे गोवंशों को सड़कों पर छोड़ने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
Spread the love