Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रसिद्ध पर्यावरण विद् डॉ.अनिल प्रकाश जोशी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति की स्वरोजगार इकाई का किया भ्रमण। जनपद टिहरी क्षेत्रांगत रानीचोरी में मानव अधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानीचोरी में पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुण अग्रवाल ने स्वरोजगार इकाई आराधना स्वयं सहायता समूह के द्वारा वेस्ट से बेस्ट बनाए जाने वाले उत्पादों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समूह के द्वारा निर्मित किए गए उत्पादों को देखकर प्रसन्नता जाहिर की तथा कहा कि समिति के द्वारा ‘प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ’ अभियान के अंतर्गत यह अभियान बहुत ही सराहनीय है और कि जिस प्रकार से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के माध्यम से वेस्ट प्लास्टिक को इकट्ठा करके उसकी अनेक प्रकार की कलाकृतियां बनाई जा रही हैं वह बहुत ही सराहनीय है। कहा कि समिति के द्वारा किए गए मॉडल को अन्य स्थानों पर भी तैयार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले। प्रसिद्ध पर्यावरण विद् डॉ.अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला समूह को एक नई गति मिल रही है। जिन विद्यालयों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया उन्हें सम्मानित किया गया जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड के प्रधानाचार्य मुकेश उनियाल राजकीय इंटर कॉलेज रानी चोरी के प्रधानाचार्य दिवाकर अन्थवाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश डोभाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं समूह के द्वारा निर्मित धूपबत्ती को बाजार उपलब्ध कराने के लिए करम सिंह तोपवाल जी एवं आराधना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा डॉ.अरविंद बिजलवान शिक्षक राकेश बहुगुणा कवि सोमवारी लाल सकलानी डॉ.विजय बहुगुणा राजेश बहुगुणा चिंतामणि उनियाल दुर्गेश भट्ट कर्म सिंह तोपवाल हर्ष मणि बहुगुणा प्रधान जगधार अर्चना कोठारी साबली प्रधान अनीता बहुगुणा डार्गी प्रधान कीर्ति नेगी दिनेश बहुगुणा भारत भूषण उनियाल एवं आराधना स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुषमा बहुगुणा मीना कोठारी संगीता कोठारी सुचिता कोठारी रुचि डोभाल विजय लक्ष्मी और कई गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp