प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मंगलौर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई धनराशि का कुछ हिस्सा भी बरामद किया गया है। जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में लक्सर निवासी मोहम्मद मन्नान ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने मारपीट कर 25,300 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने विभिन्न डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश उर्फ भौंदा पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नजरपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई धनराशि में से 3,700 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में शामिल फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कलकांत रतूड़ी कांस्टेबल रोशन कांस्टेबल पप्पू और कांस्टेबल अंकित शामिल रहे।
Spread the love