प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन विभाग और राहत-बचाव एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं तथा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना प्राप्त होते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डीडीआरएफ एसडीआरएफ स्थानीय पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद राहत एवं बचाव दलों ने खाई में उतरकर अभियान चलाया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चार बच्चों सहित एक महिला को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन की तत्परता के चलते सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है तथा स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में घायल दक्षित 5 वर्ष पुत्र पंकज सिंह सोनाली 3 वर्ष पुत्री पंकज सिंह वैभव 10 वर्ष पुत्र अंजन सिंह विहान 8 वर्ष पुत्र अंजन सिंह तथा रेशमा देवी 30 वर्ष पत्नी अंजन सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में महेन्द्र सिंह 66 वर्ष पुत्र रूप सिंह अंजन सिंह 37 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह तथा संगीता देवी 29 वर्ष पत्नी पंकज सिंह की मृत्यु हो गई। प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Spread the love