प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के क्रम में जनपद हरिद्वार में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब स्मैक चरस गांजा जुआ और सट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद के सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। 29 मई 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के किनारे वाल्मीकि बस्ती जाने वाले मार्ग पर सौरभ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया घाट पहाड़ी बाजार कनखल हरिद्वार को स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी सौरभ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया घाट पहाड़ी बाजार कनखल हरिद्वार है। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का और एक स्कूटी बरामद की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल खजान सिंह और कांस्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे।
Spread the love