Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गंगनहर पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के चलते जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा आरोपी स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर करने पर मजबूर हो गया। आरोपी पर एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। घटना 11 मई 2026 की है जब सैनिक कॉलोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली गंगनहर में लिखित शिकायत देकर बताया कि 3-4 अज्ञात युवकों ने उनके नाती एकांश को घर से बाहर बुलाया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जनपद में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशों के क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। चिकित्सक के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के दौरान प्रथम उर्फ मनु का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस की लगातार कार्रवाई और छापेमारी से दबाव में आए आरोपी ने आखिरकार स्वयं कोतवाली गंगनहर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे नियमानुसार हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी प्रथम उर्फ मनु पुत्र भूपेन्द्र, निवासी सैनिक कॉलोनी गली नंबर-07 कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp