Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 30 मई 2026 को कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ पकड़ा। दोनों के कब्जे से कुल 65 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी सूरज पुत्र मान सिंह निवासी रेल की पटरी के पास बनी झुग्गी-झोपड़ी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार बरामदगी 28 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब। सोहन लाल पुत्र रामकुमार निवासी हाल पता महेश के मकान टाटा मोटर्स वाली गली लोधामंडी कोतवाली नगर हरिद्वार बरामदगी 37 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब। पुलिस टीम कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगावर कांस्टेबल अमित भट्ट कांस्टेबल सुमित कुमार हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp