प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है और वर्तमान समय में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार भारी बढ़ोतरी हो रही है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को हरकी पौड़ी पहुंचकर चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता तत्परता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए ताकि कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यात्रा से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं भीड़ नियंत्रण यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था और प्रतिष्ठा से जुड़ी है इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस एवं सुरक्षा बलों को यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं तथा यात्रा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Spread the love