प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल श्रीनगर द्वारा ऐतिहासिक गणेश मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ निरोग और संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद योगाचार्य गणेश भट्ट एवं संजय घिल्डियाल के निर्देशन में उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। योगाचार्यों ने योग के शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक शांति आत्मबल और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट दिनेश पटवाल प्रकाश सती दिनेश असवाल सुरेंद्र सिंह नेगी झाबर सिंह रावत पंकज सती आशीष उनियाल रमेश रमोला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने योग शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों योगाचार्यों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।
Spread the love