Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम श्रीनगर एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला मैदान श्रीनगर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्त्वाल के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्त्वाल ने कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि नियमित योगाभ्यास से मन शांत शरीर स्वस्थ और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों और सकारात्मक कार्यों में सहभागिता भी व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन स्वच्छ समाज और नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp