Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैंट एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नागरिकों युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कैंट विधानसभा अंतर्गत सरदार पटेल मंडल के सांई लोक पार्क-2 में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस दौरान योग विद्या में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली बाल योग साधकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा वार्ड पार्षद बबीता गुप्ता महानगर मंत्री पूनम ममगाई मंडल महामंत्री अजय सिंह मंडल महामंत्री मनोज काम्बोज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है जो शरीर‌ मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर जीवन को स्वस्थ अनुशासित और ऊर्जावान बनाती है। आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति की इस विरासत को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके बाद धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-73 स्थित विद्या विहार पार्क में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं के साथ योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वार्ड 73 के पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक रमेश गौड़‌ मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मन बुद्धि और आत्मा को संतुलित करने का सशक्त साधन है। योग व्यक्ति को आत्मानुशासन सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भारत की इस प्राचीन ज्ञान परंपरा ने आज पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ जागरूक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp