प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। NEET (UG)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए तथा प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों की केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन एवं व्यवस्थित जांच की गई। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया जिन्होंने पूरे समय सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए निरंतर मॉनिटरिंग की गई। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोकने तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए। अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस कर्मी लगातार ड्यूटी पर मौजूद रहे। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पौड़ी पुलिस ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करते हुए NEET (UG)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Spread the love