प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में संचालित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनाना है। इसी क्रम में कोतवाली नरेंद्र नगर पुलिस द्वारा नरेंद्र नगर से आगरा खाल तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी पैदल जनजागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र भंडारी चौकी प्रभारी आगरा खाल आमिर खान महिला उपनिरीक्षक दीपिका तिवारी सहित पुलिस एवं फायर सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पदयात्रा के दौरान हिंडोलाखाल दुवाधार और आगरा खाल क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को शराब मादक पदार्थों और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक मानसिक सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा जौनपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 160 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्र के सैजो स्कूल में भी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं थाना छाम क्षेत्र के विकासखंड जौनपुर के हवलदार ब्लॉक में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में टिहरी पुलिस ने जनजागरूकता स्टॉल लगाकर क्षेत्र के लगभग 400 से 500 लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों महिलाओं और युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक मानसिक सामाजिक और आर्थिक नुकसान तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में उपस्थित लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की इस पहल को समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला अभियान बताया। सभी कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों जनप्रतिनिधियों विद्यार्थियों और युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा अपने परिवार मित्रों और समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प कराया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता जनसहभागिता और जनसहयोग के माध्यम से ही नशामुक्त टिहरी और नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टिहरी पुलिस युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशे को ना कहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए नशामुक्त टिहरी तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
Spread the love