प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में भव्य योग शिविर एवं सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासनों प्राणायाम और ध्यान अभ्यास के साथ हुआ। एसएसपी श्वेता चौबे ने स्वयं योगाभ्यास कर अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर शांत मन और सशक्त जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक शांति आत्मानुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभावी माध्यम है। पुलिस जैसी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण सेवा में कार्यरत कार्मिकों के लिए योग शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ अनुशासित और ऊर्जावान पुलिस बल ही जनता को बेहतर और प्रभावी सेवाएं प्रदान कर सकता है। एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि से ही योग व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली अपनाने से शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता और कार्यकुशलता का भी विकास होता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से नियमित योगाभ्यास कर स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया। योग कार्यक्रम के उपरांत पुलिस लाइन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान एसएसपी श्वेता चौबे सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। सभी कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अपने कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का संकल्प कराया गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि योग और स्वच्छता दोनों स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं। जिस प्रकार योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है उसी प्रकार स्वच्छ वातावरण समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन स्वच्छ पर्यावरण और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी क्षेत्राधिकारी टिहरी एवं चंबा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जनपद के निरीक्षक उपनिरीक्षक रिक्रूट आरक्षी तथा अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love