प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली एवं नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली विंध्याचल सिंह की अध्यक्षता में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की थीम के साथ आयोजित इस अभियान के तहत जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से गैस गोदाम मंडल रोड तक श्रमदान करते हुए मार्ग पर फैले जैविक एवं अजैविक कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया। एकत्रित कचरे का पृथक्करण कर उसके वैज्ञानिक निस्तारण के लिए निर्धारित डंपिंग जोन भेजा गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज और बेहतर पर्यावरण की आधारशिला है तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली पुनीत कुमार ने कहा कि योग मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। स्वच्छता अभियान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली सचिन कुमार पाठक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोपेश्वर अनिल पंत वन विभाग एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Spread the love