प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आजक्षउत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में माह जून 2026 के प्लान आफ एक्शन के तहत स्थानीय न्यायालय परिसर श्रीनगर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर श्रीनगर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व कुमारी अलका सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्रीनगर द्वारा किया गया। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और गणमान्य जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विकास पन्त कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट नितेश भारती मुकेश सेमवाल बलवीर सिंह रौतेला कुलदीप दानू इसके साथ ही न्यायालय के समस्त अधिवक्ताओं और प्रशासनिक स्टाफ ने भी इस योग सत्र में पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया। सुबह 7:00 बजे आयोजित हुए इस योग शिविर में योगाचार्य कुमारी अंजलि नेगी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासनों प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने की शपथ दिलाई गई। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है' के संदेश को चरितार्थ करते हुए योग कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद कुमारी अलका (सिविल जज जूनियर डिवीजन) के नेतृत्व में पूरे न्यायालय परिसर श्रीनगर में एवं आसपास के क्षेत्र में एक वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) ने भी बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई जिसमें मुख्य रूप से पीएलवी सदस्य मानव बिष्ट पीएलवी सदस्य प्रियंका रॉय पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल पीएलवी सदस्य रोशनी देवी देवी योग इंस्ट्रक्टर कुमारी अंजलि नेगी कुमारी निर्जला योगाचार्य निपुण चमोली रीडर निर्मल सिंह ज्योतिष घिल्डियाल शिवानी बिष्ट आनंद भारती अंशुल देवी रौधान एवं नगर निगम श्रीनगर के कर्मचारीगण सहित समस्त उपस्थित जनों ने श्रमदान करते हुए न्यायालय परिसर बार रूम और आसपास के क्षेत्रों की सघन सफाई की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर विशेष बल दिया। जिला विधिक सेवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में आयोजित इस दोहरे कार्यक्रम ने न केवल योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया बल्कि स्वच्छता अभियान के जरिए समाज को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाने के लिए भी प्रेरित किया।
Spread the love
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आजक्षउत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में माह जून 2026 के प्लान आफ एक्शन के तहत स्थानीय न्यायालय परिसर श्रीनगर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर श्रीनगर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व कुमारी अलका सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्रीनगर द्वारा किया गया। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और गणमान्य जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विकास पन्त कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट नितेश भारती मुकेश सेमवाल बलवीर सिंह रौतेला कुलदीप दानू इसके साथ ही न्यायालय के समस्त अधिवक्ताओं और प्रशासनिक स्टाफ ने भी इस योग सत्र में पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया। सुबह 7:00 बजे आयोजित हुए इस योग शिविर में योगाचार्य कुमारी अंजलि नेगी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासनों प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने की शपथ दिलाई गई। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है’ के संदेश को चरितार्थ करते हुए योग कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद कुमारी अलका (सिविल जज जूनियर डिवीजन) के नेतृत्व में पूरे न्यायालय परिसर श्रीनगर में एवं आसपास के क्षेत्र में एक वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) ने भी बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई जिसमें मुख्य रूप से पीएलवी सदस्य मानव बिष्ट पीएलवी सदस्य प्रियंका रॉय पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल पीएलवी सदस्य रोशनी देवी देवी योग इंस्ट्रक्टर कुमारी अंजलि नेगी कुमारी निर्जला योगाचार्य निपुण चमोली रीडर निर्मल सिंह ज्योतिष घिल्डियाल शिवानी बिष्ट आनंद भारती अंशुल देवी रौधान एवं नगर निगम श्रीनगर के कर्मचारीगण सहित समस्त उपस्थित जनों ने श्रमदान करते हुए न्यायालय परिसर बार रूम और आसपास के क्षेत्रों की सघन सफाई की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर विशेष बल दिया। जिला विधिक सेवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में आयोजित इस दोहरे कार्यक्रम ने न केवल योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया बल्कि स्वच्छता अभियान के जरिए समाज को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाने के लिए भी प्रेरित किया।