प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं कार्ययोजना के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नीना अग्रवाल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ जिसमें न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं न्यायालय कर्मचारियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर नीना अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है जिसने पूरे विश्व में स्वास्थ्य और कल्याण की प्रभावी पद्धति के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की संपूर्ण जीवनशैली है। योग शरीर मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ प्रसन्न और ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली बढ़ते मानसिक तनाव असंतुलित खान-पान और शारीरिक निष्क्रियता के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं ऐसे समय में योग एक सरल और प्रभावी माध्यम के रूप में सामने आया है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यह अभियान जजशिप रुद्रप्रयाग परिसर से शुरू होकर कोटेश्वर मंदिर परिसर तक संचालित किया गया। अभियान में न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं न्यायालय कर्मचारियों पैरालीगल वालंटियर्स तथा अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान लोगों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अधिवक्ताओं एवं जजशिप रुद्रप्रयाग के कर्मचारियों के बच्चों के लिए योग विषयक निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए योग स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सकारात्मक जीवनशैली से जुड़े विषयों पर अपने विचार और रचनात्मक अभिव्यक्तियां प्रस्तुत कीं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में योग स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पायल सिंह सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विकास कुमार बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप जगवाण बार एसोसिएशन सचिव महावीर सिंह बुटोला योग प्रशिक्षक संतोष बर्त्वाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रोशन लाल बंशलवाण प्रधान सहायक ममता रमोला वरिष्ठ सहायक कमलेश सिंह नेगी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता तथा न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने तथा स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Spread the love