प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित ई-रिक्शा डीलरशिपों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुपालन की जांच के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में जगजीतपुर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा डीलरशिपों के निरीक्षण हेतु संचालित किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में स्थित विभिन्न ई-रिक्शा डीलरशिपों का निरीक्षण कर उनके पास वैध ट्रेड सर्टिफिकेट होने तथा अग्रिम कर भुगतान संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में आवश्यक अभिलेखों और वैधानिक औपचारिकताओं में अनियमितताएं पाई गईं। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन ई-रिक्शा डीलरशिपों को सील कर दिया। इसके अलावा चार अन्य प्रतिष्ठानों के स्वामी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए तथा उनके प्रतिष्ठान बंद मिले। ऐसे मामलों में विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस संबंधित प्रतिष्ठानों के शटरों पर चस्पा किए गए तथा स्वामियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट और निर्धारित करों का भुगतान किए वाहन व्यवसाय का संचालन करना मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमावली का उल्लंघन है। विभाग ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी नियमित निरीक्षण और सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी जाएगी। अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन सहित परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही। परिवहन विभाग ने सभी ई-रिक्शा विक्रेताओं एवं वाहन डीलरों से अपील की है कि वे सभी वैधानिक प्रावधानों ट्रेड सर्टिफिकेट की शर्तों तथा कर भुगतान संबंधी नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Spread the love