प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने जल निगम कॉलोनी और हरसिंहपुर बालासौड़ क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का चंद घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का चोरी का सामान भी बरामद किया है जिसमें लगभग 2.5 लाख रुपये कीमत की रोलेक्स घड़ी शामिल है। 3 जून 2026 से घर बंद होने के बाद हरसिंहपुर बालासौड़ निवासी प्रदीप कुकरेती के घर में चोरी की घटना सामने आई थी। वहीं 21 जून को जल निगम कॉलोनी स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत अधिशासी अभियंता अजय बेलवाल ने कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की। घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच करते हुए लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों सर्विलांस मुखबिर तंत्र और लगातार की गई पतारसी-सुरागरसी के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। पुलिस ने 23 जून को दोनों चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए प्रमिन्द्र उर्फ पप्पी निवासी कोड़िया अमन कुमार निवासी सूर्या नगर सुरेन्द्र उर्फ सनम निवासी सजवान कॉलोनी तथा तस्लीम अहमद उर्फ काला निवासी नजीबाबाद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो विधि-विवादित किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हरसिंहपुर चोरी प्रकरण में एक रोलेक्स कंपनी की घड़ी जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है एक इन्वर्टर एक बैटरी दो गैस सिलेंडर और एक एलसीडी बरामद की। वहीं जल निगम कॉलोनी चोरी प्रकरण में दो पंखे एक इंडक्शन और एक प्रेस बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन उपनिरीक्षक वेद प्रकाश उपनिरीक्षक विनोद चपराना मुख्य आरक्षी करण कुमार आरक्षी कुलदीप कुमार आरक्षी आशीष बिष्ट आरक्षी चन्द्रपाल तथा होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।
Spread the love