Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की कार्रवाई मारपीट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गढ़मीरपुर में हुए मारपीट प्रकरण में शामिल दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 18 जून 2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ में लाठी-डंडों से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की थी। घटना में शामिल पहले पक्ष के तीन व्यक्तियों को पुलिस ने उसी दिन शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए 23 जून 2026 को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों को भी ग्राम गढ़मीरपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र नसीम (19 वर्ष) रिजवान पुत्र ईरफान (28 वर्ष) तथा आजम पुत्र समीम (26 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी मारपीट की घटना में शामिल थे तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी चौकी प्रभारी सुमननगर राकेश कुमार कांस्टेबल जयदेव तथा होमगार्ड ब्रह्मपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp