Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जून 2026 की रात सेक्टर-3 बीएचईएल गैस गोदाम के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार सवार कार्तिक कुमार के कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी कार्तिक कुमार पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी वार्ड नंबर-7 गली नंबर A-16 पेट्रोल पंप के निकट टिहरी विस्थापित कॉलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी से बरामद ऑल्टो कार संख्या UK 08 AW 6408 को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामदगी में एक .315 बोर का देशी तमंचा एक जिंदा कारतूस तथा एक ऑल्टो कार शामिल है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल थापा कांस्टेबल अमित राणा तथा कांस्टेबल नरेंद्र राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp