प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अप्रैल माह में बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल BAAZ IN HARIDWAR गैंग के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और थाना सिडकुल से उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। 21 अप्रैल 2026 की रात बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना के संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में BAAZ IN HARIDWAR गैंग से जुड़े तीन आरोपियों और दो नाबालिगों को अवैध तमंचों एवं चाकुओं के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए गैंग के एक अन्य सदस्य नितिश पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम गंगनोली थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को 23 जून 2026 को सेक्टर-1 गांधी पार्क के पास भगत सिंह चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमे में हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नितिश का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ बहादराबाद रुड़की तथा सिडकुल थानों में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना सिडकुल से वह 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी था। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी हेड कांस्टेबल विमल नेगी तथा कांस्टेबल वीर सिंह शामिल रहे।
Spread the love