Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 3.97 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में 22 जून 2026 को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने साइर अली उर्फ छोटा पुत्र हमीद निवासी ग्राम कालेवाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष नेगी कांस्टेबल संजय नेगी तथा कांस्टेबल विनय थपलियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp