Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में भारत माता पुरम खड़खड़ी निवासी सुशील जोशी बिल्केश्वर क्षेत्र निवासी पीयूष रेलवे लाइन के पास ब्रह्मपुरी निवासी विकास तथा रोडीबेलवाला निवासी महादेव शामिल हैं। पुलिस ने सुशील जोशी के कब्जे से 38 टेट्रा पैक माल्टा मार्का अवैध देशी शराब पीयूष के कब्जे से 22 टेट्रा पैक विकास के कब्जे से 29 टेट्रा पैक तथा महादेव के कब्जे से 32 टेट्रा पैक माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद की। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह कांस्टेबल पवनीश कवि कांस्टेबल सौरभ नौटियाल तथा कांस्टेबल प्रकाश खनेडा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp